फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers are transporting fertilizers across the border, farmers are in trouble

Maharajganj News: तस्कर सरहद पार पहुंचा रहे खाद, किसानों को पड़े लाले

Fri, 25 Jul 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 25 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Smugglers are transporting fertilizers across the border, farmers are in trouble
महराजगंज/सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती के बाद भी तस्कर सरहद पार खाद पहुंचा रहे हैं। वहीं घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। सख्ती के चलते सीमावर्ती क्षेत्र में 14 दिन में 200 बोरी खाद जून व जुलाई में बरामद हुई है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि सीमावर्ती क्षेत्र में पगडंडियों से होकर कैरियर नेपाल सीमा में दाखिल हो जाते हैं। बाॅर्डर से सटे खेती भी होती है। कैरियर बचने के लिए एक दो बोरी लेकर खेत की ओर से निकलते हैं। उनसे कोई पूछता भी है तो खेत में डालने की बात कर चकमा देते हैं। ऐसे में वे चकमा देकर सरहद के किनारे तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

वहां जाने के बाद मौका देखकर नेपाल सीमा में खाद पहुंचाकर मोटी रकम बनाते हैं। सूत्रों की माने तो खाद की तस्करी की वजह से ही किसानों को भारतीय क्षेत्र में मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिनके रिश्तेदार नेपाल में हैं। भारतीय क्षेत्र के लोग नेपाल में रिश्तेदार के लिए एक नंबर से खाद लेकर रखते हैं, लेकिन भेजने के दौरान वही खाद अवैध हो जाती है। नियम कानून के पेंच के कारण उनको भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
इन दिनों नेपाल में यूरिया की मांग बढ़ी है। वहां मुंह मांगी कीमत मिल रही है। भारतीय क्षेत्र में 266.50 रुपये की यूरिया नेपाल पहुंचते ही 800 रुपये की हो जा रही है। रेंट के अंतर का फायदा तस्कर उठा रहे हैं।

तस्कर तो किसी तरह से खाद हासिल कर बाॅर्डर तक पहुंच रहे हैं, लेकिन सुरक्षा कर्मियों के मजबूत सूचना तंत्र के कारण पकड़ में आ रहे हैं। बीते दिन अलग-अलग स्थानों पर 38 बोरी यूरिया सुरक्षा कर्मियों ने बरामद किया था। इसी तरह से प्रत्येक दिन सूचना मिलने पर बरामदगी होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed