फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smuggled Indian clothes into Nepal, making traders rich

Maharajganj News: तस्करी से नेपाल पहुंच रहे भारतीय कपड़े, धंधेबाज हो रहे मालामाल

Thu, 30 Oct 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Smuggled Indian clothes into Nepal, making traders rich
तस्करी का सामान ले जाता बाइक सवार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल में इन दिनों कपड़ों की मांग बढ़ गई है। त्योहारों के बाद लग्न का सीजन शुरू होते ही कपड़ा तस्करों ने माल डंप कर लिया है। छोटे-छोटे पार्सल बना कर बड़े पैमाने पर कपड़े की तस्करी की जा रही है। इसे नेपाल पुलिस ने बरामद किया था। तस्कर पगडंडियों से सूट, साड़ी व कपड़े सरहद पार कर देते हैं।
सूत्रों की मानें तो छोटे-छोटे पार्सल बना कर भैरहवा और बुटवल की गाड़ियों में रख दिया जाता है। जांच होने के बाद पकड़ा जाता है। नहीं तो समान गंतव्य तक पहुंच जाता है। नेपाल भैरहवा पुलिस ने बीते माह करीब लाखों रुपये के तस्करी के कपड़े लावारिस बरामद किए है। जांच के दौरान वाहन में पकड़े जाने के बाद कोई स्वीकार नहीं करता है। और पुलिस को लावारिस की कार्रवाई करनी पड़ी । सोनौली कोतवाली क्षेत्र के पगडंडियों के रास्ते त्योहारों के समय कपड़े की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है।
विज्ञापन

जिले की खुली सीमा का लाभ उठा कर तस्कर आसानी से माल पार कर लेते हैं। इस वक्त कपड़ा तस्करी को लेकर नेपाल सीमा चर्चा में है। खुनुवा, सुंडी, सोनौली, भगवानपुर, ठूठीबारी, झुलनीपुर आदि स्थानों से कपड़े की तस्करी बड़े पैमाने पर चल रही है। आए दिन कस्टम, एसएसबी व पुलिस के साथ नेपाल पुलिस भी अब तस्करों को पकड़ भी रही है। पर इसका असर तस्करों पर कम ही दिख रहा है। तस्कर भारतीय बाजारों से सस्ते दर पर कपड़ों को खरीदकर नेपाल पहुंचा रहे हैं। सीमा खुली होने का कारोबारी खूब लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के साथ ही नेपाल में शादी विवाह का लग्न शुरु हो गया है जिसके कारण भारतीय कपड़े की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत से नेपाल कपड़े की तस्करी खासी बढ़ी है। पर्दे के पीछे तस्कर इस काम को कैरियरों के जरिए कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि तस्कर रात में अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर कपड़ों के बंडल लेकर फरार हो जाते हैं। नौतनवा सोनौली के कुछ दुकानदार नेपाली ग्राहकों के आर्डर के कपड़े को छोटे छोटे पार्सल बना कर कैरियर के माध्यम से कपड़ा भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed