फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Slowdown in construction of overtake tank in Maulaganj

Maharajganj News: मौलागंज में ओवरटेक टैंक निर्माण में सुस्ती

Fri, 04 Oct 2024 06:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 04 Oct 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
Slowdown in construction of overtake tank in Maulaganj
महराजगंज। विकास खंड पनियरा के ग्राम पंचायत मौलागंज में ओवरटेक टैंक का निर्माण कार्य सुस्त गति से हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जल निगम की ओर से जनवरी 2023 में पनियरा ब्लॉक के ग्राम सभा मौलागंज में ओवरटेक टैंक निर्माण के लिए कुल 150.778 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इसके बाद विभाग ने कार्य शुरू कराया, लेकिन जिम्मेदारों के लापरवाही के कारण सिर्फ फाउंडेशन ही तैयार किया गया है। अन्य सभी काम बाकी है। हालांकि विभाग की तरफ से इस परियोजना को पूर्ण करने के लिए 18 माह समय निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

तय समय सीमा से अधिक वक्त बीतने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा है। गांव के सुरेंद्र ने बताया कि हमारे गांव में पेयजल का स्रोत अत्यंत सीमित है। ओवरटेक टैंक का निर्माण समय पर पूरा नहीं हुआ, जिसके कारण लोगों को शुद्ध पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल, संतोष, मनोज, अखिलेश, अजय, लालू, रोशन कुमार, दिनेश, संजय, वीरेंद्र रितेश कुमार आदि ने बताया कि ओवरटेक टैंक का निर्माण सुस्त गति से हो रहा है। जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं।

सहायक अभियंता जल निगम, महेश आजाद ने बताया कि बारिश के कारण ओवरटेक टैंक का निर्माण नहीं हो सका है। इसके निर्माण के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है। जल्द ही परियोजना शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed