{"_id":"69b4794c8d5c87484908c730","slug":"slow-construction-of-drains-causes-blockage-maharajganj-news-c-206-1-go11002-173271-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाली निर्माण में सुस्ती से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाली निर्माण में सुस्ती से लग रहा जाम
विज्ञापन
शिकारपुर चौराहे पर लगा जाम, फंसे वाहन।
जिला पंचायत जलनिकासी के लिए बनवा रहा 200 मीटर नाली
कारोबारियों का आरोप प्रभावित हो रही बिक्री
शिकारपुर। गोरखपुर-महराजगंज हाईवे से घुघली की ओर जा रहे शिकारपुर चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या से राहगीरों को जूझना पड़ रहा है। यह स्थिति चौराहे पर जलनिकासी के लिए बनने वाली नाली निर्माण में शिथिलता के कारण उत्पन्न हो रही है। 200 मीटर लंबा नाला लगभग दो माह बाद भी पूरी तरह नहीं बन पाया। जाम की समस्या के कारण चौराहे के दुकानदार को भी काफी परेशानी हो रही है।
शिकारपुर चौराहे से पुरैना, घुघली व सिसवां ब्लॉक के लिए मार्ग निकलता है। इस चौराहे पर बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या हो जाती। निजात के लिए जिला पंचायत से मौजूदा वित्तीय वर्ष में 200 मीटर नाली स्वीकृत हुई। जनवरी में यहां नाली निर्माण शुरू तो हुआ लेकिन काम मार्च तक नहीं पूरा हो सका। चौराहे पर सड़क के दोनों तरफ खुदी नाली से रास्ता संकरा जिससे हर घंटे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। रामवृक्ष मोदनवाल, मोहन पटेल सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि लगभग दो माह हो गए नाली खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क किनारे स्थित दुकान तक पहुंचने में भी ग्राहकों को दिक्कत होती है। इस वजह से बिक्री प्रभावित हो रही है।
वर्जन
जिला पंचायत को निर्देश पत्र जारी किया जाएगा। जिससे संबंधित ठेकेदार से नाली निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जा सके।
-महेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ, महराजगंज