{"_id":"65f1a40ce1684e89660a4b25","slug":"skilled-children-were-rewarded-with-learning-kits-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117738-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निपुण बच्चों को लर्निंग किट देकर किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निपुण बच्चों को लर्निंग किट देकर किया पुरस्कृत
Wed, 13 Mar 2024 06:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। स्कूल रेडिनेश के तहत पूर्व प्राथमिक शिक्षा के महत्त्व एवं उसको बढ़ावा देने के लिए हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन बीआरसी सदर में हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
खंड शिक्षा अधिकारी सदर सुधीर कुमार ने कहा कि शिक्षा की मजबूत इमारत तभी खड़ी हो सकती है, जब पूर्व प्राथमिक शिक्षा अच्छी हो। विभाग के निर्देश पर इसके लिए सभी संबंधित इस संबंध में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न विद्यालयों से चयनित पांच-पांच निपुण बच्चों को लर्निंग किट देकर पुरस्कृत किया गया। एआरपी वृंदावन चौहान और लालबुज मणि पांडेय ने ई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रथम चरण, फाउंडेशन स्टेज में कक्षा 1, 2, 3 व बाल वाटिका में निपुण भारत के लक्ष्यों में भाषा एवं गणित के आधारभूत कौशल पर चर्चा किया।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार मिश्र ने कहा कि हमें अपने दायित्वों के प्रति जागरूक होना होगा तभी हम विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि हमें बच्चों को सही रास्ता दिखाने की जरूरत है, जिससे वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर एडीओ पंचायत सुधीर कुमार, बलराम निगम, अखिलेश पाठक, रेयाज अहमद खां, राजेश धारिया, अखिलेश मिश्र, अमरेंद्र प्रताप, नर्वदा चंद, अमरनाथ तिवारी मौजूद रहे।