फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six vehicles, including a JCB, were seized for illegal mining.

Maharajganj News: छाप मारकर अवैध मिट्टी खनन के आरोप में जेसीबी समेत छह वाहन सीज

Sat, 03 Oct 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Six vehicles, including a JCB, were seized for illegal mining.
निचलौल। जंगल के आसपास कथित अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर बृहस्पतिवार रात खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कटका सिवान में छापा मारा। टीम ने मौके से खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लीं। जांच में वैध कागजात नहीं मिलने पर सभी छह वाहनों को सीज कर निचलौल थाने में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन

खनन अधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम को कटका सिवान जंगल के आसपास बिना अनुमति मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने खनन स्थल की जांच की तो वहां एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिलीं। टीम ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर निचलौल थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर खनन स्थल से संबंधित अनुमति, खनन की मात्रा और अभिलेखों की जांच की जा रही है। खनन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी हैं। वहीं, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि वाहनों और खनन से संबंधित अभिलेखों में वैध कागजात नहीं मिलने पर सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed