फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six injured in Bolero returning from wedding

Maharajganj News: शादी से लौट रहे बोलेरो सवार छह घायल

Thu, 28 Mar 2024 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 28 Mar 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Six injured in Bolero returning from wedding
निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित करमहिया गांव के पास बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे शादी से लौट रही बोलेरो सड़क हादसे की शिकार हो गई। इस दौरान बोलेरो सवार छह लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के गांव बेलवा चौधरी निवासी कौरत शर्मा ने बताया कि पंचमुखी शिवधाम ईटहिया मंदिर में बेटी संगीता की शादी का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए सगे संबंधी भी शामिल हुए। शादी समारोह संपन्न होने के बाद एक बोलेरो सवार करीब 10 लोग घर लौट रहे थे। बोलेरो सवार सभी लोग झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित करमहिया गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रही एक गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार बेलवा निवासी रीमा देवी बेटी खुशी, दुर्गावती, संध्या देवी, सीमा बेटा आलोक घायल हो गए। रीमा देवी की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद बोलेरो चालक ठाकुर और ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ भाग निकले। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में बेटे को ढूंढती रही मां
हादसे के बाद बोलेरो सवार सभी लोग बदहवास थे। अस्पताल में भर्ती घायल सीमा देवी खुद की दर्द को भुलाकर बेटे आलोक को ढूंढती रही। सीमा ने कहा की बेटा आलोक शादी समारोह समाप्त होने के बाद उनके साथ बोलेरो में सवार हुआ था। जो हादसे के बाद से लापता है। बेटे को काफी ढूंढने का प्रयास की। लेकिन बेटे का न ही घटनास्थल पर पता चला, न ही अस्पताल में कुछ पता चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed