फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six injured in bee attack, one seriously

Maharajganj News: मधुमक्खियों के हमले में छह घायल, एक गंभीर

Thu, 28 Mar 2024 07:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 28 Mar 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Six injured in bee attack, one seriously
निचलौल। गांव गेड़हवा और कोठीभार क्षेत्र के गांव कारीडिहा गांव में बृहस्पतिवार को मधुमक्खियों के हमले में छह लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां एक महिला की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पांच लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कोठीभार थाना क्षेत्र के कारीडिहा गांव निवासी फूला देवी (70) और अजय (26) घर से सिवान की ओर जा रहे थे। अभी वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। इससे फूला देवी और अजय घायल हो गए। वहीं फूला देवी की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

इसी तरह निचलौल क्षेत्र के भारत-नेपाल सरहद से सटे गांव गेड़हवा में दरवाजे पर बैठी इसरावती (40) पति बिठल (42) बेटी सुनीता (18) और महतो (24) पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने कहा की एक बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ने पर रेफर किया गया है। जबकि अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed