फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Six homes damaged by fire in the night of Diwali

दिवाली की रात छह घरों में आग से काफी नुकसान

Sat, 14 Nov 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Sat, 14 Nov 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
दिवाली की रात अलग-अलग जगहों पर आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं पटाखा फोड़ते समय एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अमरुतिया में पटाखा फोड़ने के दौरान चिंगारी से बनवारी कसौधन के छत पर बने स्टोर रूम में आग लग गई जिससे उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


घर वालों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के जमुहनिया निवासी अब्दुल कादिर का दस वर्षीय  बालक शहनवाज का दिवाली के दिन पटाखा फोड़ते समय झुलस गया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर के नाथनगर निवासी सूर्यमन दिवाली के दिन त्योहार मनाने के बाद खाना खाकर सो गये। उसी दौरान अज्ञात  कारणों से उनके झोपड़ी में आग लग गई। जिससे घर में रखा जेवर,  कपड़ा, बर्तन, नकदी व घर तथा खेत के सारे कागजात जलकर राख हो गए।

 आग से सूर्यमन के भाई फूलचन्द के भाई के झोपड़ी में भी आग पकड़ लिया। जिससे उनका भी हजारो का सामान  जल गया। दोनों भाईयों का करीब चार लाख नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के सामने भोजन का संकट पैदा हो गया है। 

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार दिवाली की रात दिवाली की रात संजय जायसवाल की घुघली में किराने की दुकान में आग लग गई।  संजय पूजा कर लगभग ग्यारह बजे  ऊपर सोने चला गया । तभी शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई और उसमे  रखा फ्रिज व किराने का सामान जलकर राख हो गया।


तड़के सुबह गश्त से वापस लौट  रही पुलिस की निगाह दुकान से उठती आग की लपट पर पड़ी तो आवाज देकर दुकान  मालिक को जगाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा सारा सामान  व लगभग चार हजार नकदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed