{"_id":"693b2d477f5316f84e0a4f65","slug":"six-daughters-selected-in-state-level-boxing-trials-maharajganj-news-c-206-1-go11002-166500-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल में छह बेटियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राज्यस्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल में छह बेटियों का हुआ चयन
विज्ञापन
महराजगंज। सूबे की राजधानी में राज्य स्तरीय बाक्सिंग स्पर्धा में जिले की छह बेटियां विपक्षियों को चित करेंगी। बृहस्पतिवार को आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा के चयन ट्रायल में कुल छह खिलाड़ियों का चयन हुआ। कुल 13 खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया।
खेल के प्रति बेटियों की रुचि सिर्फ बैडमिंटन व टेबल टेनिस तक नहीं बल्कि हॉकी व बॉक्सिंग के प्रति भी दिख रही है। बीते दिनों हॉकी ट्रायल में पहुंची बेटियों ने इसे साबित किया। बृहस्पतिवार को 13 बेटियों ने राज्य स्तरीय आयोजन के लिए बॉक्सिंग के ट्रायल में भी प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए आयोजित ट्रायल में छह बेटियों का चयन किया गया।
राज्य स्तरीय स्पर्धा लखनऊ में 21 दिसंबर से होनी है। ट्रायल में संजना यादव, शिल्पा यादव, अनामिका, वसुंधरा, आशियां व गोल्डी का चयन किया गया है। चयनित बेटियां राज्य स्तरीय स्पर्धा से पहले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। चयन ट्रायल में आसिफ एकबाल, सुनील कुमार, अमित कन्नौजिया माैजूद रहे।