{"_id":"658ee4a8fc012b7016036306","slug":"siwan-womens-football-team-captured-the-title-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12738-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिवान की महिला फुटबॉल टीम ने खिताब पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिवान की महिला फुटबॉल टीम ने खिताब पर किया कब्जा
Fri, 29 Dec 2023 08:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 29 Dec 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। अटैक स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के छठवें दिन शुक्रवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर महिला टीम का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें मदर टेरेसा फुटबॉल क्लब सिवान ने टाउन क्लब नरकटियागंज, को 1-0 से हराकर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शिवकुमार सिंह कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या कुसुम सिंह व मालवरी कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक शुभ्रा सिंह जायसवाल ने किया। खेल में मध्यांतर तक दोनों ही टीम की खिलाड़ियों ने गोल मारने का काफी प्रयास किया लेकिन दोनों ही टीम की कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर बाद भी दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। लेकिन आखिरी समय तक दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इसके बाद निर्णायक मंडल ने दोनों ही टीमों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया। जिसमें मैच के 9 वें मिनट में सिवान की खिलाड़ी जर्सी नंबर-10 नेहा कुमारी ने गोल मार कर अपने टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। जिसे मैच के आखिरी समय तक नरकटियागंज टीम की खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रही। इस तरह सिवान ने महिला के फाइनल मुकाबले में कब्जा जमा लिया। संवाद