फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Situation normal at B Gap, water level decreased in the last report

Maharajganj News: बी गैप पर स्थिति सामान्य, अंतिम रिपोर्ट में घटा जलस्तर

Mon, 24 Aug 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Situation normal at B Gap, water level decreased in the last report
प्रशासन का दावा सुरक्षित सभी बांध हो रही सतत निगरानी
विज्ञापन

रात आठ बजे प्राप्त रिपोर्ट डिस्चार्ज घटकर 1.16 लाख क्यूसेक रह गया
महराजगंज। नेपाल में हो रही बारिश का असर मैदानी हिस्सों में दिखने लगा है। नेपाल से जनपद होकर निकली नदियों का जलस्तर पिछले दिनों की अपेक्षा बढ़ा है लेकिन प्रशासन का दावा है कि सभी बांध सुरक्षित हैं और तटबंधों की सतत निगरानी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जनपद से होकर बहने वाली गंडक का जलस्तर शनिवार के मुकाबले रविवार दिन की रिपोर्ट में बढ़ा हुआ था। शाम चार बजे की रिपोर्ट में बाल्मीकी नगर बैराज का डिस्चार्ज 1.19 लाख क्यूसेक मापा गया था। यह सूचना मिलने पर सिंचाई खंड द्वितीय की टीम ने बी गैप पर सतर्कता बढ़ाई लेकिन रात आठ बजे प्राप्त रिपोर्ट डिस्चार्ज घटकर 1.16 लाख क्यूसेक रह गया। घटे ग्राफ की जानकारी मिलने पर विभाग ने राहत की सांस ली। सिंचाई विभाग खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में स्थिति सामान्य है कहीं खतरे जैसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन

नदी- खतरे का निशान मौजूदा लेवल
गंडक बाल्मीकि नगर 109.670 107.010
रोहिन रतनपुर- 99.35 96.15
राप्ती रिगौली- 80.30 76.31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed