फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sister accused of murder for property arrested along with husband

Maharajganj News: संपत्ति के लिए हत्या की आरोपी बहन पति के साथ गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sister accused of murder for property arrested along with husband
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र में संपत्ति के लिए पति व बेटी के साथ मिलकर सगे भाई की कु़ल्हाड़ी से काट कर हत्या करने की आरोपी को पुलिस ने आठ वर्ष के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी आठ वर्षों से नेपाल के तौलिहवां में छिपे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फुलमनहां में 10 मई 2019 को आरोपी विमला गिरी ने पति दिनेश गिरी व नाबालिग बेटी के साथ मिलकर सगे भाई घनश्याम गिरी (45) की कुल्हाड़ी से निर्ममता से हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी दंपती मौके से फरार हो गए थे। नाबालिग बेटी को पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की थी। इसके बाद से आरोपियों की पुलिस काफी दिन तक तलाश करती रही लेकिन कहीं पता नहीं चला। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25000-25000 हजार इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। घटना के बाद से आरोपी नेपाल के तौलिहवां वार्ड नंबर तीन बसंतपुर में छिपे हुए थे। आठ वर्ष के बाद मुखबिर से पता चला कि आरोपी ग्राम सुर्यमानपुर कांछा चौराहा थाना बृजमनगंज में है। जहां पर टीम ने विमला गिरी व दिनेश गिरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरापियाें को पकड़कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed