फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! With the help of the police, the opposing party uprooted the paddy crop standing in the field.

Maharajganj News: साहब! पुलिस के सहयोग से विपक्षियों ने खेत में लगे धान की फसल को उखाड़ दिया

Sun, 06 Sep 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sir! With the help of the police, the opposing party uprooted the paddy crop standing in the field.
नौतनवा में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद
विज्ञापन


शिकायत का फर्जी निस्तारण करने की कोशिश की तो नपेंगे विभागीय जिम्मेदार : डीएम
नौतनवा। साहब! कोल्हुई पुलिस के सहयोग से विपक्षियों द्वारा मेरी वरासतशुदा खेत में लगाए गए धान की फसल को उखाड़कर फेंक दिया गया। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यह कहना है तहसील क्षेत्र के ग्राम मझौली टोला ककरहवा निवासी जमीला खातून का। वह शनिवार को नौतनवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनने आए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल एवं एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के समक्ष हाथ जोड़कर अपनी पीड़ा बयां कर रही थी।
विज्ञापन

महिला ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चकबंदी अधिकारी के आदेश के बाद जरिए वरासत भूमि के मूल दस्तावेज पर उनका नाम दर्ज हुआ। अब विपक्षियों द्वारा उक्त जमीन पर जोतने-बोने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। महिला की बातों को सुन अधिकारियों ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस के दौरान कुल 131 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 17 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम सोगरवाल और एसपी अवस्थी ने कहा कि इस पटल पर आए प्रत्येक मामलों का गुण और दोष के आधार पर समय सीमा के अंदर निस्तारण सुनिश्चित करें। यदि किसी भी विभाग के जिम्मेदार ने मामले का फर्जी निपटारा करने की कोशिश की और जांच में इसकी पुष्टि हुई तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होनी तय है।

इस दौरान एसडीएम कुणाल, सीओ बसंत सिंह, तहसीलदार कर्ण सिंह, एसओसी अशोक कुमार, न्यायिक तहसीलदार कुंदन वर्मा, नायब तहसीलदार सुदेव पटेल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, डीएफओ निरंजन सुर्वे, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed