फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sir! My brother-in-law beats me up and threatens to throw me out of the house.

Maharajganj News: साहब! देवर करता है पिटाई, घर से निकालने की देता है धमकी

Sun, 19 Jul 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sir! My brother-in-law beats me up and threatens to throw me out of the house.
आए दिन हो रही प्रताड़ना से परेशान महिला ने देवर पर दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

श्यामदेउरवां क्षेत्र के बुद्धिरामपुर गांव का मामला
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बुद्धिरामपुर गांव में आए दिन महिला के साथ देवर के मारपीट करने का मामला सामने आया है। परेशान महिला ने थाने में देवर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुद्धिरामपुर निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति राकेश राजभर आजीविका के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में रहते हैं। पति की गैरमौजूदगी में उसका देवर मनीष अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करता है। आरोप है कि वह आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करता है और घर से निकालने की धमकी देता रहता है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, 15 जुलाई की शाम करीब चार बजे मामूली बात को लेकर देवर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने लाठी-डंडे, लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं हैं। आरोप है कि जाते-जाते आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद पहले उसने उपचार कराया और फिर श्यामदेउरवां थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed