फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shyamkaran will shine in wrestling at national level

Maharajganj News: राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में चमक बिखेरेंगे श्यामकरन

Sun, 12 Nov 2023 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Shyamkaran will shine in wrestling at national level
राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में चमक बिखेरेंगे श्यामकरन
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती के लिए श्यामकरन का हुआ चयन, 16 से 19 नवंबर तक रोहतक में होनी है स्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हरियाणा राज्य के रोहतक में 16 से 19 नवंबर तक होने वाले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती स्पर्धा के लिए श्यामकरन यादव का चयन हुआ है। कौशल किशोर तेज प्रताप महाविद्यालय के विद्यार्थी के चयन पर परिवार के सदस्यों व संस्थान के लोगों ने प्रसन्नता जताई है। यह भी उम्मीद जताई है कि वे वहां पर अपने बेहतर प्रदर्शन से स्वयं, परिवार व जिले का नाम रोशन करेंगे।

श्यामकरन यादव प्रारंभ से ही कुश्ती के मेधावी खिलाड़ी रहे हैं। इस बार उन्होंने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की तरफ से 70 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के ट्रायल में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी जगह को सुरक्षित पक्की की थी। उनके पिता ओमप्रकाश यादव ने भी श्यामकरन से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। श्यामकरन को राष्ट्रीय स्पर्धा केे लिए चयनित होने पर उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, कुश्ती प्रशिक्षक धर्मेंद्र यादव, आसिफ इकबाल, रिजवान फैजी, प्रशांत राय, अर्जुन यादव समेत अन्य पहलवानों ने प्रसन्नता जताते हुए उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed