फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   British national Jordan shifted to Tihar Jail; he was arrested at the Sonauli border.

यूपी: ब्रिटिश नागरिक जॉर्डन गोरखपुर से तिहाड़ जेल शिफ्ट, बिना पासपोर्ट नेपाल भागते वक्त सोनौली से पकड़ा गया था

Thu, 17 Sep 2026 03:00 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 03:00 PM IST
सार

नेपाल सीमा पर सोनौली से पकड़े गए ब्रिटिश नागरिक जॉर्डन को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल भेज दिया है। कोर्ट ने उसे 29 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। 11 जुलाई 2026 को इंडो नेपाल के सोनौली से गिरफ्तार किया गया जार्डन अक्टूबर 2025 में दिल्ली एयरपोर्ट से फरार अपराधी है।

विज्ञापन
British national Jordan shifted to Tihar Jail; he was arrested at the Sonauli border.
गिरफ्तार ब्रिटिश नागरिक जॉर्डन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल सीमा पर सोनौली से पकड़े गए ब्रिटिश नागरिक जॉर्डन को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल भेज दिया है। कोर्ट ने उसे 29 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को जॉर्डन बिना वीजा-पासपोर्ट के नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान एसएसबी 22वीं वाहिनी ने उसे सीमा पर दबोच लिया था। उसके खिलाफ सोनौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज है और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अगली सुनवाई 28 सितंबर को मुकेश यादव की कोर्ट में सुनवाई लगी है।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद उसे महराजगंज जिला कारागार में रखा गया था, जहां उपद्रव के चलते 29 जुलाई को उसे गोरखपुर जिला कारागार शिफ्ट कर दिया गया था। गोरखपुर जेल में रहने के दौरान दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने से उसे पेश करने का आदेश आया।

इस थाने में उसके खिलाफ थाईलैंड से डिपोर्ट होने के दौरान फरार होने का मुकदमा दर्ज है, जिसमें दिल्ली की स्पेशल टीम उसकी तलाश में फेल हो चुकी थी।13 सितंबर को कोर्ट को पत्र देकर गोरखपुर कारागार प्रशासन उसे दिल्ली लेकर गया था। 16 सितंबर को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने उसे पटियाला कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तिहाड़ भेज दिया गया। 
विज्ञापन

बैंकाक से ब्रिटेन डिपोर्टिंग के वक्त एयरपोर्ट से फरार हुआ था जार्डन
11 जुलाई 2026 को इंडो नेपाल के सोनौली से दबोचा गया जार्डन अक्टूबर 2025 में दिल्ली एयरपोर्ट से फरार अपराधी है। 29 अक्टूबर 2025 को वह आईजीआई एयरपोर्ट (इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट) नई दिल्ली से तब फरार हो गया था जब उसे थाइलैंड से ब्रिटेन डीपोर्ट करने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया था।

दिल्ली से ब्रिटेन के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने से पहले जार्डन न सिर्फ डिपोर्ट करने वाली थाइलैंड पुलिस को छकाकर, बल्कि एयरपोर्ट अथारिटी की निगरानी को धता बताकर फरार हुआ। फरार होने के 9 माह बाद उसे इंडो नेपाल के सोनौली बार्डर से गिरफ्तार किया गया। जार्डन मामले में यह राजफाश उस पत्र के जरिये हुआ जिसमें दिल्ली पुलिस की विशेष सेल के समक्ष जार्डन को प्रस्तुत करने के आदेश थे।
विज्ञापन

बिना वीजा पासपोर्ट भारतीय सीमा से नेपाल में दाखिल होने के प्रयास में 11 जुलाई को जार्डन सोनौली एसएसबी 22 वीं वाहिनी के हत्थे चढ़ा जिसपर पूछताछ के बाद आव्रजन व विदेशी अधिनियम 2025 के तहत सोनौली कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई।

लेकिन यह जार्डन पर भारत में दर्ज होने वाली पहली प्राथमिकी नहीं थी। इससे पहले आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से फरार होने के मामले में एयरपोर्ट अथारिटी की तहरीर पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना दिल्ली में 31 अक्टूबर 2025 को आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम के अलावा फारेनर्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

दिल्ली स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, सीआईएसएफ, इंटेलिजेंस ब्यूरो और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की टीमें जार्डन को तलाश रही थीं, लेकिन जार्डन सबकी नजरों से दूर रहा। सोनौली सीमा पर उसकी गिरफ्तारी तब हो सकी जब तलाश में जुटी सभी टीमों ने जून 2026 में आईजीआई एयरपोर्ट थाना में यह रिपोर्ट सौंप दी कि देश में जार्डन की तलाश पूरी हो गई, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed