फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A mother and her two children drowned in Nadwa drain in Maharajganj

महराजगंज में दर्दनाक हादसा: नाले में डूबते बच्चों को बचाते समय मां भी डूबी, तीनों की मौत; इलाके में पसरा मातम

Thu, 17 Sep 2026 02:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 02:22 PM IST
सार

देर शाम ऑटो से पकड़ी जंगल के पास उतरने के बाद तीनों पैदल गांव की ओर जा रहे थे। बोकड़ा देवी स्थान के पूरब स्थित नदाव नाले पर शाम होने के कारण नाव का संचालन बंद था। तीनों पानी में उतरकर नाला पार करने लगे।

विज्ञापन
A mother and her two children drowned in Nadwa drain in Maharajganj
महराजगंज में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज में  मायके से ससुराल लौट रही एक महिला और उसके दो बच्चों की नदाव नाले में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा 15 सितंबर को देर शाम सदर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। महिला बच्चों को बचाने की कोशिश में खुद भी गहरे पानी में समा गई।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के बरगदवा राजा टोला बीट नर्सरी निवासी पूनम (48) 13 सितंबर को अपने मायके डिंगुरी टोला बेलहिया गई थीं। मायके में नए मकान की छत डालने का काम चल रहा था। 15 सितंबर दोपहर करीब 2 बजे वह अपने बेटे विपिन (सात वर्ष) और बेटी सुहानी (छह वर्ष) के साथ ससुराल के लिए निकलीं। देर शाम ऑटो से पकड़ी जंगल के पास उतरने के बाद तीनों पैदल गांव की ओर जा रहे थे। बोकड़ा देवी स्थान के पूरब स्थित नदाव नाले पर शाम होने के कारण नाव का संचालन बंद था। तीनों पानी में उतरकर नाला पार करने लगे। इसी दौरान गहरे गड्ढे में पैर पड़ने से बच्चे डूबने लगे। पूनम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी पानी में डूब गईं। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


16 सितंबर को हुई जानकारी 
पत्नी और बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर मोहित ने उनकी तलाश शुरू की। मायके में जानकारी करने पर पता चला कि तीनों 15 सितंबर दोपहर ही वहां से निकल गए थे। 16 सितंबर को जंगल में भैंस चराने गए एक व्यक्ति ने नाले में शव देखे। उसने इसकी सूचना मोहित और फिर ग्राम प्रधान रामसवारे यादव को दी। मृतका के भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम और मोहित के थे पांच बच्चे
पूनम के पांच बच्चे थे। इनमें भगवानी (21), पूजा (19), अनीता (12), विपिन (8) और सुहानी (6) शामिल हैं। भगवानी और अनीता बुआ के घर फुलवरिया में रहती हैं, जबकि पूजा नानी के घर रहती है। पति मोहित पुणे में पेंटिंग और मजदूरी करते हैं। उनकी शादी वर्ष 1998 में हुई थी। सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शवों को नाले से निकलवाकर कब्जे में लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed