{"_id":"5a57b06f4f1c1b3a198b46d5","slug":"shutdown-on-demand-of-tahsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील की मांग पर सिसवां बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील की मांग पर सिसवां बंद
महराजगंज (ब्यूूूराो)
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
समस्या
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवां बाजार/कोठीभार। विकास की दृष्टिकोण से पिछड़े सिसवां नगर पंचायत को तहसील बनाये जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कस्बे में दुकानें बंद रही। सिसवां तहसील बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के आह्वान पर बंद के समर्थन में व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों सहित नगर के तमाम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बंद का असर मार्केट में ही नहीं, बल्कि मोहल्लों में भी देखने को मिला, जब मोहल्ले के दुकानदारों ने भी दुकान बंद करके अपना समर्थन दे दिया।
सिसवां तहसील बनाओ संघर्ष समिति के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुबह तब कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे तो उनके समर्थन में मारवाड़ी युवा मंच, व्यापार मंडल, स्वर्ण व्यापारी आदि सहित कस्बे के लोग भी आ गए। यह भी लोग रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र हुए और वहां से नगर में निकलकर दुकानों को बंद कराने का कार्य शुरू किया, जिसका व्यापारियों ने भी समर्थन किया और अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। इस दौरान नगर में चाय-पान एवं कुछ दवा की दुकानों को छोड़ कर पूरा सिसवां कस्बा बंद रहा।
समिति के लोगों को अपने समर्थन में बंद के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं करना पड़ा। इस दौरान विवेक सोनी, विकास जायसवाल, हरीराम भालोटिया, राजेश सिंह, संजय चौरसिया, शिवजी सोनी, रामनरायन जायसवाल, रोशन मद्धेशिया, मनोज मधुर सोनी, रामेश्वर जायसवाल, राकेश दूबे, आशीष जायसवाल, सभासद धर्मवीर सोनी, नागेंद्र जायसवाल, नवीन चौरसिया, विश्वजीत चौबे, अंशुमान पांडेय, वैष्णव सोनी, मुकेश रौनियार, रिजवान अहमद आदि ने इस बंद का समर्थन करते हुए नगर का भ्रमण किया।