{"_id":"675353faae0799b80306fc94","slug":"shri-anna-canteen-will-become-the-identity-of-maharajganj-haat-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-137519-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महराजगंज हाट की पहचान बनेगा श्री अन्न कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महराजगंज हाट की पहचान बनेगा श्री अन्न कैंटीन
Sat, 07 Dec 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सक्सेना चौक के निकट डूडा और नगर पालिका महराजगंज के सौजन्य से बने वेंडिंग जोन का उद्घाटन आठ दिसंबर को और पार्क को जनता के लिए 11 दिसंबर को खोल दिया जाएगा। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद महराजगंज के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया और कमियों को यथाशीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
नगर पालिका ने 34 लाख रुपये की लागत से निचलौल रोड पर वेंडिग जोन का निर्माण कराया है। इसमें पटरी व्यापारियों के लिए 25 दुकानों का निर्माण कराया गया है। यहां की दुकानें महराजगंज हाट के नाम से जानी जाएंगी। हाट की एक क्रमांक वाली दुकान जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर श्री अन्न कैंटीन के नाम से संचालित करने के लिए आजीविका समूह को दिया जाएगा। इसमें आजीविका समूह से निर्मित बाजरे के लड्डू, मूंगफली की चिक्की, भुना चना, बाजरा, मक्का, कोदो, रागी के बने व्यंजनों की बिक्री की जाएगी। शेष अन्य दुकानों को लाटरी सिस्टम से आवेदकों को दिया जाएगा। ईओ ने निरीक्षण में सभी दुकानों की नंबरिंग दुकानों पर पेंट कराने के लिए निर्देशित किया साथ ही सफाई और बेहतर करने का निर्देश दिया। सक्सेना चौक के पीछे बने आधुनिक पार्क को जनता के लिए 11 दिसंबर को खोला जाएगा। यहां निरीक्षण के दौरान पाथवे के किनारों पर संकेतक लगाकर पेंटिंग कराने और मिट्टी से बने आकर्षक पहाड़ को राक हिल के तर्ज पर पेंट कराने का निर्देश दिया। 11 को लोकार्पण से पहले इसे आकर्षक तरीके से सजाने के लिए भी ईओ ने निर्देश दिया। इसका निर्माण 54 लाख रुपये की लागत से पूर्ण कराया गया है।