फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shortage of roadways buses even on holidays

Maharajganj News: अवकाश के दिन भी रोडवेज बसों की किल्लत

Sun, 09 Feb 2025 07:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Feb 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Shortage of roadways buses even on holidays
महराजगंज। प्रयागराज गईं अधिकतर रोडवेज बसें वसंत पंचमी में लौट आईं। 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा पड़ने के चलते एक बार फिर बड़ी संख्या में बसें तीर्थयात्रियों के लिए जगह-जगह लगा दी गई हैं। इसके चलते लोकल रूटों पर बसों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार अवकाश का दिन होने के कारण ऑफिस और स्कूल बंद होते हैं, जिससे भीड़ थोड़ी कम रहती है, लेकिन लग्न मुहूर्त व शादी-विवाह के कारण यात्रियों का आवागमन छुट्टी के दिन भी पूर्ववत दिखा। ठूठीबारी रिश्तेदार के यहां पड़े एक विवाह कार्यक्रम में जाने के लिए कुछ महिलाएं व बच्चे दोपहर में रोडवेज का इंतजार करते मिले।
विज्ञापन

बताया कि निचलौल जाने के लिए आधे घंटे से बस नहीं है। पूछताछ में कह रहे कि अभी आएगी। बस देर से मिलेगी तो पहुंचने में विलंब होगा। इसी तरह निचलौल जाने के लिए भी यात्री बैठे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टेशन पर सभी इंतजाम हैं, जिससे इंतजार करने वालों को परेशानी न होने पाए। महाकुंभ में इस बार कम बस लगी हैं। बसों का थोड़ा तो इंतजार करना पड़ता है।
- सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed