फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shopkeeper and another person beaten up after asking for repayment of a loan; FIR registered.

Maharajganj News: उधार के रुपये मांगने पर दुकानदार सहित दो को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 25 Jun 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and another person beaten up after asking for repayment of a loan; FIR registered.
दुकानदार को पैसे मांगना पड़ा भारी, आरोपी ने किया पिटाई
विज्ञापन

महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के बरगदही बसंतनाथ गांव में दुकान पर सामान के पैसे मांगने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बरगदही बसंतनाथ निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि 21 जून की रात करीब 9:15 बजे उनका भतीजा आनंद गांव स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान नाथनगर निवासी मनोज दुकान पर सामान खरीदने आया। आरोप है कि सामान लेने के बाद वह बिना पैसे दिए जाने लगा। जब आनंद ने सामान का पैसा मांगा तो मनोज नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे रमई सहानी को मनोज, उसके पिता सुग्रीव, दुर्विजय उर्फ निरहू तथा एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर मारना-पीटना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर प्रमोद कुमार और भोला यादव भी मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे प्रमोद कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और भोला यादव के हाथ में चोटें लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मनोज, सुग्रीव, दुर्विजय उर्फ निरहू, एक व्यक्ति अज्ञात निवासी नाथनगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed