{"_id":"5f7f5d1e8ebc3e9b8268b82e","slug":"sho-accused-of-indecent-act-in-maharajganj-maharajganj-news-gkp36862751","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदार पर दो महिलाओं से अश्लील हरकत करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेदार पर दो महिलाओं से अश्लील हरकत करने का आरोप
विज्ञापन

महाराजगंज। ठूठीबारी क्षेत्र की दो महिलाओं ने एक थानेदार पर अश्लील हरकत करने आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं के आरोप से पुलिस महकमेे में खलबली मच गई है। हालांकि एसपी का कहना है कि उन्हें अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
बृहस्पतिवार को ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र की दो महिलाओं ने शिकायती पत्र में थानेदार पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। दोनों महिलाओं ने बताया कि बीते छह अक्तूबर को एक प्रकरण में दिन करीब तीन बजे वे एक साथ थाने पहुंचीं। उस थाने में कई लोग मौजूद थे। ऐसे में थानेदार ने कुछ देर बाद समस्या सुनने की बात कही। वह मौका तलाश रहे थे कि कब भीड़ कम हो जाए। जैसे ही थाने में फरियादियों की भीड़ कम हुई तो थानेदार ने अश्लील ढंग से बातें करनी शुरू कर दीं। दोनों महिलाओं का कहना है कि एक व्यक्ति ने उनसे रकम ली है, जो वापस नहीं कर रहा है। उसके खिलाफ थाने में शिकायत भी हुई है। महिलाओं ने बताया कि यह बात सुनने के लिए थानेदार तैयार नहीं थे। उनकी नियत ठीक नहीं लग रही थी। बात करते करते वह बेहद करीब आने की कोशिश करते रहे। वे महिलाओं के मोबाइल नंबर भी मांग रहे थे। किसी तरह से महिलाएं थाने से भागकर निकलीं।
महिलाओं ने बताया कि एसपी से शिकायत के अलावा डीआईजी, आईजी और एडीजी को भी शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपित थानेदार ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। ऐसे लगता है कि कुछ लोगों के इशारे पर बेवजह उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान करना पुलिस का कर्तव्य है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ऐसी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। अगर ऐसा मामला संज्ञान में आएगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।