Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   shivwer me janch

310 लोगों ने कराई सेहत की जांच

Sun, 12 Jan 2020 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
shivwer me janch
महराजगंज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजो की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : MAHARAJGANJ
शिविर में 310 लोगों ने कराई अपनी सेहत की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और स्टार हास्पिटल आनंदनगर की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत स्टार हास्पिटल आनंदनगर के सहयोग से फरेंदा तहसील क्षेत्र के मथुरानगर टोला-भारीवैसी नर्सरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए 310 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद दवाएं लीं। वहीं चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए जरूरी सुझाव दिया। साथ ही खान पान पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभी को अपनी दिनचर्या में सुधार लाना होगा। साथ ही पोषणयुक्त भोजन करना होगा। उन्होंने रक्तचाप को कम करने, शुगर को नियंत्रित रखने और स्वस्थ रहने का उपाय बताया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पोषणयुक्त भोजन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

स्टार हास्पिटल की प्रबंधक नीना चतुर्वेदी ने कहा कि लोगों को मुफ्त में दवाएं और परामर्श की व्यवस्था समय समय पर की जाती है। वन ग्राम के लोगों को शहर पहुंचने में परेशानी को देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास से यह व्यवस्था हुई है। भविष्य में समय समय पर ऐसे शिविर का आयोजन होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगना चाहिए। उन्होंने अमर उजाला एवं स्टार हास्पिटल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरदतमंदों को सही समय पर बेहतर सुविधा देने का यह प्रयास गरीबों के लिए काफी मददगार हुआ है।
स्टार हास्पिटल आनंदनगर के डॉ. इस्तियाक अहमद, डॉ. जीशान अहमद, पीआरओ केशव कुमार, फार्मासिस्ट संदीप यादव, वीरेंद्र यादव, स्टाफ नर्स प्रियंका वर्मा, रतन बाला, दयानंद मिश्रा, अखिलेश चौधरी, अमर यादव, पूजा चौरसिया, ममता त्रिपाठी, प्रतिमा त्रिपाठी ने लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं दवा दी। इस दौरान किसान नेता आशीष, आकाश अग्रहरि, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य शिविर से काफी फायदा हुआ
वनग्राम भारीवैसी नर्सरी में स्वास्थ्य शिविर में आए लोगों ने कहा कि इससे काफी फायदा मिला है। चंद्रावती देवी ने कहा कि शहर के अस्पताल में जाने के लिए समय नहीं मिला। गांव में कैंप लगा, जिससे डॉक्टर से जांच कराकर दवा मुफ्त में मिल गई। वहीं शीला ने बताया कि गरीबों के लिए ऐसा स्वास्थ्य कैंप काफी मददगार होता है। मुफ्त में विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच कराने का अवसर मिला। इससे रकम एवं समय दोनों की बचत हुई। घिसियावन ने बताया कि ठंड में चलने फिरने में समस्या हो रही थी। कैंप में डॉक्टर से जांच कराने के बाद दवा ली। रेशमा ने बताया कि वन ग्राम में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में नि:शुल्क कैंप से काफी लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed