फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   shikshakon ne deeaeeoes kaaryaalay par diya dharana

शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

Sun, 29 Jul 2018 01:11 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 29 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
shikshakon ne deeaeeoes kaaryaalay par diya dharana
शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई पदाधिकारियों ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीआईओएस को सौंपकर शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। 
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि सभी को समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए जिससे शिक्षकों को बुढ़ापे का सहारा मिल सके। शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांग शासन स्तर तक लंबित है, लेकिन शासन इसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। अगर शिक्षकों के मामले को तत्काल निस्तारित नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन

 शिक्षक नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली में शासन की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रही है। अब शिक्ष्ाक अपना हक लेकर रहेंगे। आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर अरूण कुमार पांडेय, सूरज कुमार शुक्ल, क्रांति, यादव, महेंद्र सिंह, नागेंद्र सिह, सच्चिदानंद सिंह, गणेश शुक्ला, नागेंद्र श्रीवास्तव, प्रभात पांडेय, चंद्रभान मिश्र, अशेका सिंह, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed