फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   She-Mart will ease the way to becoming a millionaire, the group's income will increase.

Maharajganj News: लखपति से आगे की राह आसान करेंगे शी-मार्ट, बढ़ेगी समूह की आय

Tue, 03 Feb 2026 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
She-Mart will ease the way to becoming a millionaire, the group's income will increase.
महिला समूहों के लिए ऋण पाना होगा आसान, उत्पाद के गुणवत्ता को टैग की भी मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

एसएचजी की सहूलियत से स्वदेशी मुहिम मजबूत
महराजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए बजट में हुए शी-मार्ट के नवोन्मेषी प्रारूप ने एसएचजी (सेल्फ हेल्प ग्रुप) के लिए लखपति दीदी से आगे का सफर शुरू करने की राह आसान की है। बजट में हुए इस प्रावधान पर सदर ब्लॉक में एनआरएलएम से जुड़ी महिला सदस्यों के अरमानों को मानों पंख निकल आए। अब वह न सिर्फ नई सहूलियत से ऑनलाइन ऋण पाकर अपने उत्पाद का दायरा बढ़ाएंगी बल्कि गुणवत्ता टैग के जरिये बाजार में अधिक बिक्री भी कर सकेंगी।
सदर ब्लॉक की एसएचजी अध्यक्ष नीतू गुप्ता और लक्ष्मी इस प्रावधान से ब्यूटी प्रोडक्ट व हैंडलूम कारोबार को विस्तृत करने का मंसूबा बांध रही हैं। उपायुक्त मो. जाकिर का कहना है कि इस एक कदम से न सिर्फ ग्रामीण आजीविका मिशन को मदद मिलेगी बल्कि स्वदेशी के वोकल फॉर लोकल की अवधारणा मजबूत होगी। एसएचजी के लिए बजट में हुए प्रावधान को लेकर कुछ महिलाओं से बात की गई उन्होंने स्पष्ट तौर पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


वर्जन

हमारा महराजा समूह एसएचजी है। इसके तहत अचार, मुरब्बा निर्माण के साथ पार्लर का भी संचालन किया जाता है। हमने बहुत पहले हर्बल ब्यूटी प्रोडक्शन की तैयारी की थी। शी-मार्ट प्रावधान से इसके लिए ऋण आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ऋतु गुप्ता।

-------
गंगा आजीविका मिशन के जरिये हमारी सात अन्य 9 महिला सदस्य भैंस पालन व्यवसाय एनआरएलएम से कर रही हैं। नए प्रावधान से हम डेयरी क्षेत्र में उतरने का सपना साकार करेंगे। ऋण लेकर डेयरी व टैगिंग से उत्पाद गुणवत्ता भी सुनिश्चित रहेगी।

-गंगा देवी
---------

हमारा समूह टॉयलेट क्लीनर, फिनायल, नहाने का साबुन बनाता है। बजट सीमित होने से हम बड़े पैमाने पर उत्पादन नहीं कर पा रहे थे। अब शी-मार्ट प्रावधान के जरिए ऑनलाइन ऋण देकर उत्पादन बढ़ाएंगे।

-किरन पटवा

------
हमारा समूह चाय व लस्सी का कुल्हड़ बनाता है। मिट्टी से तैयार इन बर्तनों को पकाने के लिए सबसे अधिक दिक्कत होती। नए प्रावधान से जब आसानी से ऋण मिलेगा तो बर्तन पकाने के लिए मशीन खरीद सकेंगे। कारोबार बढ़ाकर सभी सदस्य अच्छी कमाई कर सकेंगे।

-सरस्वती देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed