फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seven year old girl dies after being hit by tractor

Maharajganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात वर्षीय बालिका की मौत

Sat, 11 Nov 2023 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Seven year old girl dies after being hit by tractor
फोटो पिपरा गांव में सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरगदवा। पिपरा गांव में शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे सड़क पार कर रही सात वर्षीय अफसा मोबाइल राइस मिल ले जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर सहित मोबाइल राइस मिल को अपने कब्जे में ले लिया। ग्राम सभा पिपरा निवासी अशफाक अहमद की पुत्री अफसा दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान वह गांव की मस्जिद के पास स्थित दुकान पर सामान खरीदने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी दक्षिण दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रही बालिका को रौंद दिया। घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने ट्रैक्टर समेत चालक को पकड़ लिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


थानाध्यक्ष बरगदवा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मृत बालिका का शव व चालक सहित ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed