{"_id":"5d5fe4bc8ebc3e93cb763288","slug":"seven-buffalo-in-a-road-accident-maharajganj-news-gkp318633554","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की ठोकर से सात भैंस की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की ठोकर से सात भैंस की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप की टक्कर से सात भैंसें की गई जान
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल-सिसवां मार्ग स्थित बलहीखोर पुल के पास बीती रात तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रहीं भैंस के झुंड को टक्कर मार दी, जिससे सात भैंसें मर गईं। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। आक्रोशित लोगों ने चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया जबकि पिकअप में सवार दो अन्य भाग गए। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक नशे में धुत था। सभी भैंस की कीमत तीन लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बलहीखोर निवासी भगवंत यादव बीती रात करीब 11:30 बजे गर्मी के कारण अपनी भैंस को घारी से खोल कर चराने चमैनिया फार्म ले जा रहे थे। अभी वह बलहीखोर पुल पर पहुंचे ही थे कि निचलौल की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने भैंस की झुंड को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को पिकअप समेत कब्जे में लिया है। शुक्रवार की सुबह नायब तहसीलदार रवि सिंह, लेखपाल संजीव कुमार मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया है। मृत सातों भैंस का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि चालक व गाड़ी पुलिस के कब्जे में है।