फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Set fire to the crop after failing to get a fair price for bitter gourd.

Maharajganj News: करेला का नहीं मिला वाजिब दाम तो फसल में लगाई आग

Thu, 25 Jun 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Set fire to the crop after failing to get a fair price for bitter gourd.
किसान ने जलाई फसल। 
महराजगंज। निचलौल तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा मदनपुरा में सब्जी का उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने बुधवार को खेत में आग लगा दी। खेत से उठता धुआं देखकर आसपास के किसानों ने मौके पर जाकर आग बुझाई। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, मदनपुरा निवासी किसान तूफानी साहनी कई वर्षों से मौसमी सब्जियों की खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार को भी वह अपनी उपज करैली लेकर नवीन मंडी समिति निचलौल पहुंचे थे, मगर वहां उन्हें फसल का संतोषजनक मूल्य नहीं मिला। नाराज किसान मंडी में ही करैली का बोरा छोड़कर बिना बिक्री किए वापस खेत लौट आए और खेत में आग लगा दी। हालांकि फसल हरे होने के कारण आग से विशेष नुकसान नहीं हुआ। किसान ने बताया कि निजी भूमि को लेकर विवाद की वजह से वह करीब 50 डिसमिल जमीन रेहन पर लेकर मौसमी सब्जियों की खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed