फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sensation due to finding an unclaimed trolley bag

Maharajganj News: लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से सनसनी

Sun, 04 Jan 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sensation due to finding an unclaimed trolley bag
अड्डा बाजार। गोरखपुर नौतनवा रेलखंड स्थित नईकोट रेलवे स्टेशन के निकटवर्ती गेट संख्या 35 फाटक के बीच शुक्रवार को सुबह 6:24 बजे नीले रंग का एक बंद लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से सनसनी फैल गई। तरह-तरह के कयास लगाए जाने ने लगे। बाद में पता चला कि बैग कबड्डी खिलाड़ी का है। बैग को नौतनवा जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। गेट पर तैनात रिटायर्ड फौजी रामवृक्ष चौहान ने बताया कि डेमो ट्रेन गोरखपुर की ओर गुजरने के बाद पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे कर्मचारी की नजर गेट फाटक के बीच स्थित ट्रॉली बैग पर पड़ी। लावारिस बैग देखकर सभी सकते में आ गए। सावधानी से अनलॉक बैग खोला गया। उसमें कबड्डी खिलाड़ी सत्यम यादव नाम का सर्टिफिकेट, एक ट्राफी, अपने देश का बड़ा तिरंगा झंडा, ड्राई फ्रूट्स और कपड़े रखे हुए हैं। ट्रॉली बैग को सुरक्षित नौतनवा जीआरपी को बुलाकर सौंप दिया गया।
विज्ञापन

खेत में मिला अज्ञात महिला का शव

सोनौली। स्थानीय नगर के एसबीआई बैंक के पीछे स्थित एक खेत में शनिवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सोनौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि खेत में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान कराने के प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed