फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Senior clerk standing at the gate of the roadways complex died after being hit by a bus.

Maharajganj News: बस की टक्कर से रोडवेज परिसर के गेट पर खड़े वरिष्ठ लिपिक की मौत

Fri, 15 May 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Senior clerk standing at the gate of the roadways complex died after being hit by a bus.
बस स्टेशन पर पिटाई के मामले को लेकर धरना देते कर्मी। 
दीवानी कचहरी में वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात थे मानवेंद्र कुमार मिश्रा, ड्यूटी जाने के लिए पहुंचे थे बस स्टेशन
विज्ञापन

बस स्टेशन पर सिविल कोर्ट कर्मचारी संगठन ने किया प्रदर्शन, घटना के बाद तैनात रहा पुलिस बल
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेशन परिसर के गेट पर खड़े दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ लिपिक मानवेंद्र कुमार मिश्रा (42) की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद सिविल कोर्ट कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करने लगे। इससे करीब एक घंटे तक रोडवेज परिसर छावनी में तब्दील रही। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार, मानवेंद्र कुमार मिश्रा दीवानी कचहरी में वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात थे। वह रोजाना की तरह निचलौल स्थित ग्राम न्यायालय में ड्यूटी जाने के लिए बस स्टेशन पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह बस स्टेशन के गेट पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी निचलौल की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मानवेंद्र कुमार मिश्रा मूल रूप से पिपरा बाजार चिऊटहा गांव के निवासी थे। वर्तमान में वह परिवार के साथ शहर के जयप्रकाश नगर वार्ड में मकान बनवाकर रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा रवि मिश्रा (16) है। वहीं बड़ी बेटी मुस्कान मिश्रा झांसी में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रही है जबकि दूसरी बेटी सृष्टि मिश्रा भी बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही है। मृतक के छोटे भाई अभय मिश्रा पिपरा बाजार के ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ललिता मिश्रा ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर रोडवेज चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कर्मचारी संगठन ने आंदोलन की दी चेतावनी
घटना की सूचना मिलते ही सिविल कोर्ट कर्मचारी संगठन के सदस्य बस स्टेशन पहुंच गए और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। साथ ही मृतक परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मदद देने की भी मांग की गई।

पिटाई का आरोप लगा चालक-परिचालक लामबंद
महराजगंज। रोडवेज बस स्टेशन पर बस की टक्कर से अधिवक्ता की मौत के मामले में एआरएम ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की है। एआरएम ने कुछ लोगों पर स्टेशन परिसर में घुसकर चालक और परिचालकों को मारने-पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने परिसर के भीतर चालक परिचालक व अन्य कर्मियों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। परिवहन कर्मियों के साथ अभद्रता करने के मामले में सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed