फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   security tighten of polling booth

मतदान केंद्रों की सुरक्षा कड़ी, क्यूआरटी रहेगी सतर्क

Wed, 02 Mar 2022 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
security tighten of polling booth
मतदान केंद्रों की सुरक्षा कड़ी, क्यूआरटी रहेगी सतर्क
विज्ञापन

महराजगंज। जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। मतदान केंद्रों पर कम से कम आधा सेक्शन सीपीएमएफ लगाई गई है। बड़े मतदान केंद्रों पर एक से डेढ़ सेक्शन सीपीएमएफ तैनात है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक थाने पर दो क्यूआरटी तैनात है, जिसमें एक क्यूआरटी केंद्रीय पुलिस बल की तथा एक थाने की पुलिस के साथ रहेगी। किसी भी आकस्मिक की स्थिति में क्यूआरटी मौके पर पहुंचेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सीपीएमएफ के कंपनी कमांडर के नेतृत्व में 9 क्यूआरटी का गठन किया गया है। इस प्रकार समस्त विधान सभा क्षेत्रों में 45 क्यूआरटी सीपीएमएफ भ्रमणशील रहेगी। क्यूआरटी के सहयोग में स्थानीय पुलिस का एक उप निरीक्षक लायजन अधिकारी के रूप तैनात है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीपीएमएफ के अतिरिक्त नागरिक पुलिस की तैनाती है।
विज्ञापन

4126 मुख्य आरक्षी/आरक्षी तैनात
बाहर के जनपद से उप निरीक्षक 464 एवं मुख्य आरक्षी/आरक्षी 4126 ड्यूटी के लिए मिले हैं। यह नागरिक पुलिस सहारनपुर, मेरठ, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, जीआरपी एवं सीबीसीआईडी से आए हैं। इसके अतिरिक्त वाह्य जनपदों से होमगार्ड भी ड्यूटी के लिए आए हैं। सीपीएमएफ की 71 कंपनी, 1 प्लाटून एवं पीएसी 1 कंपनी 02 प्लाटून की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे
अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार एवं अपर जिला अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा जनपद के समस्त विधान सभा क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर , मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। वहीं पुलिस उपाधीक्षक सुनील दत्त दुबे 315-फरेंदा विधान सभा क्षेत्र, पुलिस उपाधीक्षक कोमल प्रसाद मिश्र 316-नौतनवां विधान सभा क्षेत्र, पुलिस उपाधीक्षक धीरेन्द्र कुमार उपाध्याय 317-सिसवा विधान सभा क्षेत्र, पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान 318-महराजगंज विधान सभा क्षेत्र एवं पुलिस उपाधीक्षक सूर्यवली मौर्य 319-पनियरा विधान सभा क्षेत्र के राजपत्रित अधिकारी नियुक्त है, यह अपने-अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।

जिले में 48 स्थानों पर लगे हैं बैरियर
जिले में 48 स्थानों पर बैरियर बने है, जिसमें 31 बैरियर इंडो-नेपाल सीमा पर, 1 बिहार सीमा पर तथा 16 स्थानों पर पडोसी जनपदों से लगने वाली सीमा पर बैरियर बने हैं। अंतराष्ट्रीय एवं अंतराज्यीय बैरियर पर आधा सेक्शन सीपीएमएफ लगी है। इंडो-नेपाल सीमा पर 48 घंटे पहले से नागरिक पुलिस एवं सीपीएमएफ की ड्यूटी लगाकर सील कर दी गई है। आवागमन को पूर्णतया बंद कर दिया गया है। जिले में 236 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं, जिस पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती है। 10 महिला बूथ हैं, जिस पर महिला पुलिस बल की तैनाती है। ऐसे मतदान केन्द्र जहां महिला वोटर की संख्या अधिक है, वहां पर महिला पुलिस बल की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed