फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women, young women, and girls were informed about helpline numbers related to women's safety.

Maharajganj News: महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

Tue, 20 Oct 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Women, young women, and girls were informed about helpline numbers related to women's safety.
महराजगंज। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को चौक, ठूठीबारी और घुघली थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान दुर्गा पूजा पंडालों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। महिला चौपाल व जनसंपर्क के माध्यम से महिलाओं को अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

चौक थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। टीम ने वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में इनका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वहीं, ठूठीबारी कस्बे में आयोजित महिला चौपाल में करीब 20 महिलाओं और बालिकाओं ने हिस्सा लिया। महिला पुलिस टीम ने छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और दुष्कर्म जैसे अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऐसी घटनाओं का डटकर मुकाबला करने की अपील की। साथ ही घर से भागने के जोखिम और इससे उत्पन्न होने वाली व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं के बारे में भी बताया। महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या समेत महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में घुघली क्षेत्र में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को नए कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा के उपायों से अवगत कराया। टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed