फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Securing the status of 'Rashtramata' (Mother of the Nation) for the cow is our primary duty: Shankaracharya.

गो-माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना हमारा प्रथम दायित्व : शंकराचार्य

Wed, 22 Jul 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Securing the status of 'Rashtramata' (Mother of the Nation) for the cow is our primary duty: Shankaracharya.
शंकराचार्य का किया गया स्वागत।
महाराजगंज। गो-रक्षा यात्रा पर निकले जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मंगलवार को महराजगंज पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि गो-रक्षा के साथ ही गो-माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना हमारा प्रथम दायित्व है। गो-माता को जब तक राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक हमारी गो-रक्षा यात्रा चलती रहेगी।
विज्ञापन

शंकराचार्य ने सोमवार को राजधानी नई दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई निंदनीय है। ऐसा करके सरकार ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है।
विज्ञापन

महराजगंज शहर के सिविल लाइंस के जिला उद्योग केंद्र चौराहे पर जगतगुरु शंकराचार्य का भावपूर्ण स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुज नारायण मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी चौधरी, कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह , डॉ रामनारायण चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिटौली बाजार संवाद के अनुसार, शंकराचार्य का शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में तेज बहादुर पांडेय, गोपाल शाही, क्षितिज सिंह, चंद्र मौलि त्रिपाठी, संजय पांडेय, राजीव पटेल, इस्तेयाक अहमद आदि ने स्वागत किया। वहीं पनियरा में आयोजित एक कार्यक्रम में मे समाजवादी पार्टी के नेता अजय कुमार गुप्ता समर्थकों के साथ शंकराचार्य का पारंपरिक एवं वैदिक रीति-रिवाज से स्वागत किया।
परसामलिक संवाद के अनुसार, नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग के सेखुआनी चौराहे पर जिला कांग्रेस महासचिव कृष्ण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा कर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत किया। इस दौरान गजेंद्र पांडेय, धीरज मणि उर्फ भोला चौधरी, चंद्र भान पांडेय, सोनू मिश्रा, बीरू सिंह, उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।निचलौल/सिसवा बाजार के संवाद के अनुसार जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का सिसवा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। सिसवा विधान सभा क्षेत्र में सभी स्थानों पर शंखनाद, ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ जगतगुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, महातम यादव, सतीश यादव, बोनी शेख, घनश्याम मौर्य मौजूद रहे।
समाज के कल्याण की कामना की
जनपद मुख्यालय स्थित श्री दुर्गा मंदिर में मंगलवार को आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंदिर में जाकर विधिवत मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश, समाज और सनातन संस्कृति की समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।


खड़ाऊ त्यागकर शंकराचार्य ने दिया गो संरक्षण का संदेश

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को गो रक्षा संकल्प यात्रा के तहत निचलौल क्षेत्र के सिरौली में आयोजित कार्यक्रम में खड़ाऊ का त्याग कर गो संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति में पूजनीय गो माता हैं। गो संरक्षण धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा की रक्षा का भी दायित्व है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्वामी का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed