{"_id":"65f83e3cb8435b28670b556b","slug":"sector-magistrate-and-police-officers-should-work-responsibly-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118147-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी जिम्मेदारी पूर्वक करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी जिम्मेदारी पूर्वक करें काम
Mon, 18 Mar 2024 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 18 Mar 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
महराजगंज। लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन में सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस ऑफिसर तथा जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल पुलिस ऑफिसर की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सकुशल और पारदर्शी निर्वाचन चुनाव संपन्न कराने में सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट और संबंधित पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर/जोनल ऑफिसरों को निर्देशित किया कि वे अपने बूथों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं प्रेषित करें। महराजगंज-63 लोकसभा क्षेत्र में सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती विधान सभावार की गई है। कृपया अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित केंद्र के निरीक्षण में इस बात का स्पष्ट उल्लेख करें कि वहां रैंप, शौचालय, लाइट व छाया सहित निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक व्यवस्था है या नहीं। किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर प्रारूप में स्पष्ट रूप से अंकित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 19 को विधानसभा पनियरा व फरेंदा, 20 मार्च को नौतनवा एवं सिसवा विधानसभा क्षेत्रों के केंद्र/बूथों का निरीक्षण कर अधिकारी आधारभूत आवश्यकताओं को देखते हुए वीएम 2 एवं वीएम 3 प्रारूप पर अपने जोनल मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जनपद में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 112 सेक्टर बनाए गए हैं। इसमें 328 क्रिटिकल बूथ का परीक्षण रिपोर्ट तीन दिन में तैयार कर प्रस्तुत करें। शेष बूथों का भी परीक्षण करें। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सभी सेक्टर/जोनल अफसर को निर्वाचन में महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी निभाने के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
अच्छी तरह से पुस्तिका पढ़ लें अधिकारी
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने सेक्टर मजिस्ट्रेट/सेक्टर पुलिस ऑफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट/जोनल पुलिस ऑफिसर के कार्यों एवं दायित्यों के संदर्भ में निर्वाचन संबंधी समस्त जानकारियों दी। उन्होंने बताया कि सेक्टर अधिकारी की पुस्तिका (फोल्डर) 2023 को सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अच्छी तरह से पढ़ लें। उसके अनुसार आप कार्रवाई करें। उन्होंने सेक्टर/जोनल को निर्देशित किया कि चुनाव के एक दिन पूर्व तथा चुनाव के दिन आपकी विशेष जिम्मेदारी होती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अतिश कुमार सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित सेक्टर/जोनल ऑफिसर उपस्थित रहे।