फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SDM will boycott the court's lawyer

एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार करेंगे वकील

Fri, 03 Aug 2018 12:56 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 03 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
SDM will boycott the court's lawyer
एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार करेंगे वकील - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांगें पूरी होने तक एसडीएम कोर्ट के बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन


एसोसिएशन के लोगों ने ज्ञापन में एसडीएम सदर पर आरोप लगाया गया है कि उनके व्यवहार से अधिवक्ता आहत हैं। ज्ञापन में सदर तहसीलदार पर भी विधि विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया गया है। इससे वादकारियों व अधिवक्ता समाज नाराजगी है। विशेष रूप से जिन आराजी नंबर पर किसी के नाम दर्ज हैं उनका भी दाखिल-खारिज नहीं हो रहा है। वरासत संबंधी कार्य भी रुके पड़े हैं। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में यह आरोप लगाया है कि संघ भवन में अपने संबोधन में एसडीएम ने जो कुछ भी कहा, उससे अधिवक्ता समाज आहत है। इससे अधिवक्ता अपने को अपमानित महसूस कर रहे हैं। डीएम व एसडीएम को देने वालों में अशोक उपाध्याय, अंकुरमणि त्रिपाठी, सत्यप्रकाश पासवान, अष्टभुजा चतुर्वेदी, सतीश चंद पटेल, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, राकेश कुमार, इंद्रजीत चौरसिया, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, ऐनुद्दीन, राजकिशोर, संजय वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed