{"_id":"6106b51b8ebc3eca556ed9ef","slug":"sdm-seal-shop-maharajganj-news-gkp4040144100","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की अवैध बिक्री के आरोप में दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की अवैध बिक्री के आरोप में दुकान सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद की अवैध बिक्री के आरोप में दुकान सील
नौतनवां। एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने रविवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर टोला करमहवा में स्थित एक खाद की दुकान में छापा मारा। खाद की अवैध रूप से बिक्री करने के आरोप में दुकान को सील कर दिया गया।
एसडीएम ने बताया कि रामनगर टोला करमहवा में खाद की दुकान से अधिक मूल्य लेकर यूरिया को नेपाल भेजवाने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर छापा के लिए पहुंचा गया तो दुकानदार कहीं फरार हो गया, हालांकि कुछ ही देर में वापस दुकानदार मौके पर पहुंचा तो उससे पूछताछ की गई। इसमें अधिक मूल्य लेकर खाद की नेपाल में तस्करी करवाने की बात को लेकर दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर दुकान को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दुकानदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद