{"_id":"6a19f7ee97941d2fc90a3307","slug":"sdm-raided-a-house-and-recovered-700-liters-of-diesel-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178256-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसडीएम ने छापा मारकर एक घर से बरामद किया 700 लीटर डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसडीएम ने छापा मारकर एक घर से बरामद किया 700 लीटर डीजल
विज्ञापन
छापे से निचलौल के बढेपुरवा गांव में हड़कंप, जांच जारी
मकान की छत पर रखी छोटी एवं बड़ी टंकियों में मिला डीजल
मिठौरा। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बढेपुरवा में शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने छापा मारकर एक घर से करीब 700 लीटर डीजल बरामद किया। एक तरफ क्षेत्र के किसान कृषि कार्यों के लिए आवश्यक डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर रात-रात भर लाइन लगाने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ अवैध रूप से घरों में डीजल जमा किए जाने का मामला सामने आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बढेपुरवा में एक व्यक्ति ने बड़े पैमाने पर डीजल का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी निचलौल, क्षेत्राधिकारी निचलौल तथा थाना निचलौल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मुकुत निवासी बढेपुरवा के मकान की छत पर रखी छोटी एवं बड़ी टंकियों में करीब 700 लीटर डीजल का स्टॉक मिला।
मौके पर पूर्ति निरीक्षक को भी बुलाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने बताया कि डीजल भंडारण के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।