फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Screws: 67 bags of urea recovered, one arrested

शिकंजा : 67 बोरी यूरिया बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Screws: 67 bags of urea recovered, one arrested
महराजगंज। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने खाद तस्करों पर शिकंजा कसते हुए 67 बोरी यूरिया बरामद किया है। शुक्रवार की रात में करीब साढ़े बारह बजे कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने सघन चेकिंग के दौरान एक पिकअप में नेपाल ले जाई जा रही 48 बोरी यूरिया के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं गश्त के दौरान पुलिस ने सोनौली में 6 और ठूठीबारी थाना क्षेत्र में 13 बोरी यूरिया खाद लावारिश हालत में बरामद करके कस्टम विभाग को सौंप दिया। कोल्हुई थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात परसौना पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने एक पिकअप की तलाशी ली, जिसमें 48 बोरी यूरिया बरामद करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप लदी यूरिया नेपाल में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। यूरिया की इस बड़ी खेप के साथ पकड़े गए तस्करी के आरोपी की पहचान नदीम खान (40) निवासी हाउस नंबर-10, मोहल्ला बस्ती मारहरा कुसवा, थाना मारहरा कोतवाली, जनपद एटा के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने खाद लदी पिकअप के साथ आरोपी को विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार सोनौली कोतवाली क्षेत्र के रजिया घाट से पुलिस ने शनिवार को छह बोरी लावारिस यूरिया खाद बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष सोनौली अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि एक सूचना पर थाना क्षेत्र के रजिया घाट से छह बोरी लावारिस यूरिया खाद बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंपा गया है। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा चटियां में लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी के पुलिसकर्मियों ने नेपाल में तस्करी के लिए लावारिश अवस्था में रखी 13 बोरी खाद बरामद की। लगातार सीमा क्षेत्र में हो रही इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed