फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Scooty collided with bike, mother and son beaten up

Maharajganj News: बाइक में भिड़ीं स्कूटी मां-बेटे को पीटा

Mon, 05 Jan 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Scooty collided with bike, mother and son beaten up
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के बलुआ मजार के पास जीएम मार्ग पर हुई स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर के बाद दबंगों ने स्कूटी सवार मां-बेटे को पीट दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर पालिका महाराजगंज के वार्ड नंबर 18 सिविल लाइंस की ममता विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने पुत्र हिमांशु के साथ निजी कार्य से गोरखपुर जा रही थीं। इसी दौरान जीएम मार्ग बलुआ मजार के पास उनकी स्कूटी से बलुआ निवासी एक युवक की दूसरी बाइक से हल्की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

बातचीत कर मामला सुलझाने के उद्देश्य से जैसे ही वह बात करने पहुंचीं। वहां मौजूद आफताब आलम उर्फ बबलू, जैस, सरफराज, वन्ने और सोनू सहित अन्य लोगों ने उन्हें और उनके पुत्र को घेर लिया और पीटने लगे। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed