{"_id":"5b689ffe4f1c1bcb2e8b4d70","slug":"schoolgirl-died-after-coming-to-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत हुई
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत हुई
- फोटो : अमर उजाला
लेहड़ा बाजार (महराजगंज)। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फुलमनहां गांव के टोला अनुकपुर में रविवार की रात करंट लगने छात्रा की मौत हो गई। हादसा पंखे में करंट उतरने से हुआ।
नीतू (15) रात को घर में पेडस्टल फैन घुमाने के लिए उसे हटा रही थी। अचानक पंखे में करंट आ गया, जिससे तेज झटका लगने से वह गिर कर बेहोश हो गई। घर के लोगों ने बिजली कनेक्शन काट दिया और नीतू को सीचएसी बनकटी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां शारदा देवी, भाई वीरेंद्र और पिता बजरंगी का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि नीतू परिवार में सबसे छोटी थी। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। नीतू पढ़ने लिखने में बहुत तेज थी। इस वर्ष कक्षा 9 में फुलमनहा इंटर कॉलेज में उसका नामांकन हुआ था।