फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   school problem related news

सोहगीबरवा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय बदहाल

Sat, 01 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
school problem related news
प्राथमिक विद्यालय मुजा टोला का बदहाल कक्ष।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
सोहगीबरवा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय बदहाल
विज्ञापन

- स्कूल की छत जर्जर, बांउड्रीवाल भी नहीं, पेयजल व्यवस्था भी बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। क्षेत्र के दुर्गम इलाके में बसें सोहगीबरवा क्षेत्र के कई प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय वर्षों से बदहाली के शिकार हैं। जिससे बच्चों के पठन-पाठन में समस्या हो रही है।

सोहगीबरवा, भोतहा और शिकारपुर सहित कुल 12 टोले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक संविलयन और एक पूर्व माध्यमिक के अलावा चार प्राथमिक सहित कुल छह विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। सोहगीबरवा निवासी सुनील मुसहर, रामचंद्र, विनोद ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय मुजा टोला की छत हल्की भी बारिश होने से टपकने लगती है। परिसर में बने शौचालय की स्थित जर्जर हो चुकी है। इकलौते इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित जल दे रहा है। विद्यालय की चहारदीवारी टूट गई है। दो अतिरिक्त कक्ष का निर्माण अब भी अधूरा है। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोहगीबरवा का न तो बाउंड्रीवाल बना है न ही शौचालय, न पेयजल की व्यवस्था है। बीएसए ओम प्रकाश यादव ने बताया कि जो भी समस्याएं हैं उसे दूर करने के लिए जल्दी ही कारगर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed