फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School-office premises, all over water

स्कूल-दफ्तर परिसर, सब पानी से लबालब

Sat, 04 Aug 2018 12:52 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 04 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
School-office premises, all over water
स्कूल-दफ्तर परिसर, सब पानी से लबालब - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कई दिन से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर से लेकर गांव तक तमाम स्थानों पर जल जमाव हो गया है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कहीं स्कूल परिसर में भरा है तो कहीं सड़क पर पानी बह रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में तमाम सड़कें पानी डूबी हैं। 
विज्ञापन


 शहर में एसपी कार्यालय के पीछे, तहसील के सामने, आबकारी कार्यालय व कलेक्ट्रेट परिसर समेत अन्य स्थानों पर जलजमाव से परेशानी बढ़ गई है। लोगों का मानना है कि लगातार बारिश हो गई तो बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। ठूठीबारी चौराहे से कस्टम कार्यालय तक सड़क कीचड़युक्त हो गई है। वहीं, श्यामदेउरवा थाना परिसर में भी जलजमाव हो गया है। सड़क से लेकर गेट तक सड़क पानी में   डूबा है। 
विज्ञापन

लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बरसात होने से रमजानपुर, सूर्यमानपुर, श्रीरामपुर गांव की सड़कें पानी में डूब गई हैं।  चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश से चौक बाजार, ठेकी चौराहा, थाना परिसर, टिकर परसौनी चौराहा, प्राथमिक विद्यालय परिसर सेखुई, नक्शा बक्सा, पड़री कला, मधुबनी, वनग्राम कम्पार्ट 26, 27, 28, 24 बलुआहिया, करौता, रुदलापुर, खोस्टा, नाथनगर, परासखाड़ आदि क्षेत्रों के तमाम जगहों पर जलजमाव हो गया है। पानी भर जाने से लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। धान की फसल डूब गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed