फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School bus turned uncontrolled, 20 children injured

पोखरे में पलटी स्कूल की बस, 20 बच्चे घायल

Wed, 08 Aug 2018 12:50 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 08 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
School bus turned uncontrolled, 20 children injured
पोखरे में पलटी स्कूल की बस, 20 बच्चे घायल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/सिद्धार्थनगर। चालीस से अधिक बच्चों को लेकर स्कूल जा रही ज्ञानोदय इंटर कॉलेज की बस मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार क्षेत्र के खैरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पोखरे में पलट गई। हादसे में 20 बच्चे घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में छह बच्चे महराजगंज के हैं। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएम ने स्कूल को सील करने का आदेश दिया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है।
विज्ञापन


उटियां से उटापार होते हुए उस्का के ज्ञानोदय इंटर कॉलेज जा रही बस खैरा गांव के पास सड़क किनारे आठ फीट गहरे पोखरे में जा गिरी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शीशे तोड़कर बच्चों को बस से बाहर निकाला। बस में 40 से अधिक बच्चे सवार थे। सूचना पर एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को सीएचसी ले जाया गया। घायल बच्चों में छह महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी के हैं। बस में यहां के 20 बच्चे सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिवार में खलबली मच गई। परिवार के लोग भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विधायक श्यामनधनी राही, सुरेश यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, ओमकार पांडेय, मंटू विश्वकर्मा आदि भी मौके पर और अस्पताल में पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed