फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School bus seized, three fined under 'Mission Safe Future'

Maharajganj News: मिशन सेफ फ्यूचर के तहत एक स्कूल बस सीज, तीन पर जुर्माना

Thu, 02 Jul 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
School bus seized, three fined under 'Mission Safe Future'
स्कूलों में पहुंचकर वाहन के मानकों का किया गया परीक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में बुधवार को मिशन सेफ फ्यूचर के तहत स्कूल बसों के मानक व फिटनेस की जांच की गई। इस दौरान एक स्कूल बस को सीज कर दिया गया और तीन स्कूल बसों में कमी मिलने पर जुर्माना लगाते हुए दुरुस्त करने की हिदायत दी गई।
राज्य आयुक्त कार्यालय की तरफ से देर रात मिले आदेश के अनुपालन में बुधवार को ही ''मिशन सेफ फ्यूचर'' के तहत स्कूल वाहनों की जांच-पड़ताल स्कूल परिसर में जाकर की गई। इस कार्रवाई में एआरटीओ मनोज सिंह व उनकी टीम ने कुल आठ स्कूलों में पहुंचकर स्कूल वाहनों के मानक व फिटनेस जांच की जिसमें सभी दुरुस्त पाए गए।
विज्ञापन

महराजगंज-फरेंदा हाईवे पर एक स्कूल बस बच्चों को लाने जा रही थी। जांच में बस के फिटनेस व मानक पूरे नहीं मिले। इस पर बस सीज कर पकड़ी चौकी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। दूसरी प्रवर्तन टीम में यात्री मालकर अधिकारी राजेश सिंह कुशवाहा ने तीन स्कूल वाहनों में फायर अलार्म व खिड़कियों की ग्रिल टूटा मिलने के कारण जुर्माना लगाकर दुरुस्त कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर मिशन सेफ्टी फ्यूचर अभियान के तहत प्रवर्तन टीम ने स्कूल वाहनों के मानकों की जांच की। तीन स्कूल वाहन पर जुर्माना लगाया गया और एक को सीज कर दिया गया।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed