फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SBI cashier dies during dispute over installing a road tap

Maharajganj News: पत्नी से नाराज होकर घर से निकले युवक की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत

Tue, 25 Aug 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
SBI cashier dies during dispute over installing a road tap
पत्नी से कहासुनी से नाराज होकर घर से निकला था युवक
विज्ञापन

भिटौली स्थित जीएम मार्ग पर हुई दुर्घटना
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के जीएम मार्ग पर रविवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के रुद्रापुर निवासी रामा साहनी (28) की रविवार रात करीब 10 बजे पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। नाराज होकर वह पैदल ही घर से धर्मपुर चौराहे की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह भिटौली थाने के समीप जीएम मार्ग पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पति का शव देख पत्नी सपना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं परिजन में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर उसके अनुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जानकारी के मुताबिक मृतक रामा दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई परिवार की आजीविका के लिए विदेश में रहकर मजदूरी करता है जबकि रामा अपने पिता श्रीराम के साथ गांव में ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अल्पायु में ही पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed