फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Saxena Chowk will be beautified with Rs 1.65 crore, provision for pathways and lighting will be made.

Maharajganj News: 1.65 करोड़ से होगा सक्सेना चौक का सुंदरीकरण, पाथ वे और लाइटिंग की होगी व्यवस्था

Wed, 05 Aug 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Saxena Chowk will be beautified with Rs 1.65 crore, provision for pathways and lighting will be made.
वैश्विक नगरोदय योजना के तहत होगा सुंदरीकरण, सक्सेना चौक पर लगेगा एलईडी लाइटिंग
विज्ञापन

महराजगंज। शहर के प्रमुख और ऐतिहासिक सक्सेना चौक का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। नगर के सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत करीब 1.65 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जांएगे।
इस परियोजना के तहत चौक को आकर्षक और सुविधायुक्त बनाने के लिए पाथवे, फुटपाथ, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और हरित विकास के कार्य किए जाएंगे। योजना के अनुसार सक्सेना चौक पर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थित पाथवे और फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही पूरे क्षेत्र में आधुनिक एलईडी लाइटिंग व्यवस्था स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण के दौरान चौक पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। प्रतिमा स्थल के पास सजावटी पौधे लगाए जाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा सक्सेना चौक

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सक्सेना चौक के सुंदरीकरण को लेकर डीपीआर लगभग तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे शासन को भेज दिया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य केवल चौक की सुंदरता बढ़ाना ही नहीं बल्कि इसे शहर की पहचान के अनुरूप एक आधुनिक और आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना भी है।


नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर पुष्पलता मंगल ने कहा कि परियोजना के पूरा होने से यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी, पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी और शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। साथ ही प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा का स्वरूप नई पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराने में भी सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed