फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sandalwood, thirst is below the Mahava beyond the danger mark.

Maharajganj News: चंदन, प्यास नीचे तो महाव खतरे के निशान के पार

Thu, 07 Aug 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sandalwood, thirst is below the Mahava beyond the danger mark.
महाव नाले का बढ़ा जलस्तर।
महराजगंज। नेपाल में बारिश के असर से भारतीय क्षेत्र की नदियों में उतार चढ़ाव हो रहा है। मंगलवार को महाव नाला खतरे के निशान से पांच फीट ऊपर बह रहा था। अब यह खतरे के निशान पांच फीट नीचे आ गया है। बीते दिन यह 10 फीट पर बह रहा था।
विज्ञापन

दूसरी ओर चंदन व प्यास के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। गंडक नदी में बढ़ोतरी नहीं हुई है। यह बुधवार को भी खतरे के निशान से दो मीटर नीचे रही। बंधों की सुरक्षा को लेकर निगरानी तेज कर दी गई है। पिछले तीन दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन इससे कहीं भी बाढ़ के हालात नहीं होने की संभावना है। सिंचाई खंड दो के जिम्मेदार गंडक नदी के संवेदनशील बांधों पर निगरानी करते हुए सतर्क हो चुके हैं। सिंचाई विभाग खंड द्वितीय के जेई रविन्द्र यादव ने कहा की पहाड़ों पर बारिश की वजह से नदी का जलस्तर शुरुआत में कुछ बढ़ा था। उसी पर नदी का जलस्तर ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

नदी के बी गैप, ए गैप, नेपाल और लिंक बांध पर भी बढ़ते जलस्तर का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि नदी का खतरा 3.80 लाख क्यूसेक है। जबकि अभी नदी में लगभग 1.40 लाख क्यूसेक जलस्तर बना हुआ है। इतना ही नहीं पहाड़ों पर बारिश होने से पहले ही बांधों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। नदी के बांध से सटे लोगों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed