{"_id":"65f1bb354e72ad9256099180","slug":"sand-smuggling-increased-again-on-the-border-sand-laden-vehicle-recovered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117790-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सरहद पर फिर बढ़ी बालू की तस्करी, बालू लदा वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सरहद पर फिर बढ़ी बालू की तस्करी, बालू लदा वाहन बरामद
Wed, 13 Mar 2024 08:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 13 Mar 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सरहद पर इन दिनों फिर से सफेद बालू की अवैध धंधा बढ़ने लगा है। तस्कर नेपाल में नारायणी नदी से खनन कर अवैध तरीके से भारत लाकर मोटी रकम में बेच रहे हैं। बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरहद से सटे मिश्रवलिया के पास से अवैध बालू लदी एक वाहन को पकड़ लिया। टीम बरामद अवैध बालू लदी वाहन और चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सुरक्षा एजेंसियों की टीम से जानकारी के मुताबिक भारत नेपाल सरहद पर तस्करी को रोकने के लिए गस्त किया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली, कि सरहद के पिलर संख्या 501/6 के पास से अवैध बालू लदी वाहन गुजरने वाली है। उक्त सूचना के बाद टीम के साथ घेराबंदी कर बालू लदी वाहन को पकड़ लिया गया। जबकि मौके से चालक को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में बरामद वाहन और पकड़े गए व्यक्ति को कब्जे में लेकर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने कहा कि भारत नेपाल सरहद पर अपराध और तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां के साथ पुलिस मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।