{"_id":"663d4c122b8783666109a364","slug":"salary-of-supervisor-and-assistant-stopped-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122107-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैरहाजिर मिलने पर तीन मतगणना सुपरवाइजर व सहायक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैरहाजिर मिलने पर तीन मतगणना सुपरवाइजर व सहायक का वेतन रोका
Fri, 10 May 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 10 May 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
-दो पालियों में विकास भवन सभागार में 181 मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए दो पालियों में विकास भवन सभागार में 181 मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायकों को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। तीन मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायक बिना पर्याप्त कारण के अनुपस्थित रहे। उनका वेतन रोक दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मतगणना में नियुक्त कार्मिकों को मतगणना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि जनपद में एक जून को मतदान है। चार जून को मतगणना। इसलिए मतदान और मतगणना के मध्य प्रशिक्षण का अवकाश न होने के कारण इसी समय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आप सभी लोगों को मतगणना संबंधी पीपीटी और वीडियो उपलब्ध करा दिया जाएगा। पीपीटी का अच्छी तरह अध्ययन कर लें। सभी निर्देशों को कंठस्थ कर लें। कहीं भी शंका होने पर उसका समाधान मास्टर ट्रेनर के माध्यम से कर लें, ताकि मतगणना में कोई चूक न होने पाए। मतगणना सुपरवाइजर/मतगणना सहायकों को पहले पीपीटी के माध्यम से मतगणना के सामान्य प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उसके बाद उन्हें ईवीएम/वीवी पैट का प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में पीडी रामदरश चौधरी, डीसी एनआरएलएम बीबी सिंह, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।